सपा ने दोनों नगर पालिकाओं एवं सातों नगर पंचायतों में घोषित किया पार्टी प्रत्याशी
- बांसी में एक बार फिर चमन आरा बनीसपा प्रत्याशी : सपाइयों ने जताई खुशी
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी ने सिद्धार्थ नगर जनपद के दोनों नगर पालिकाओं सहित सातों नगर पंचायतों में बनाए गए अपने प्रत्याशियों की सूची आज जारी कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने लिस्ट जारी करते हुए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतर जाने का निर्देश दिया है।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर से रामसेवक लोधी को एवं बांसी नगर पालिका परिषद में लगातार नगर अध्यक्ष की कमान संभालने वाले परिवार पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर चमन आरा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
नगर पंचायत उसका बाजार से पुनीता यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत कपिलवस्तु से आरती को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत शोहरतगढ़ से गोपाल प्रसाद फौजी को सपा ने अपना प्रत्याशी बना कर दलितों को अपने साथ जोड़ने की कवायद शुरू कर दिया है, जो भविष्य के लिए इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी दलितों को भी टिकट में भागेदारी करेगी।
जैसा कि देखा जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद से नजदीकी बनाते हुए देखे जा रहे हैं। जिससे ए कयास लगाया जा रहा है कि सपा लोकसभा चुनाव अन्य दलों के साथ आजाद समाज पार्टी से गठबंधन कर के लड़ सकती है।
नगर पंचायत बढ़नी बाजार से हमेशा की तरह रामनरेश उपाध्याय को एक बार फिर सपा प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत बढ़नी चाफा से श्री लक्ष्मी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत डुमरियागंज से कहकशा परवीन को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत भारत भारी से विजय कुमार अग्रहरी को प्रत्याशी बनाया गया है।