सपा सांसद इक़रा हसन का दावा- ‘पुलिस ने गिरफ्तार करके थाने में बैठाया’, DIG के साथ बहस

सहारनपुरः कैराना से सपा सांसद इक़रा हसन ने दावा किया है कि सहारनपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर और थाने में बैठाया गया। बताया जा रहा है कि सपा सांसद की डीआईजी से बहस भी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इकरा एक मर्डर के मामले में मृतक की मं के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची थीं। मृतक की हत्या के आरोप में पहले दो लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है, लेकिन पीड़ित परिवार तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस पर लगाया ठीक से बात नहीं करने का आरोप
बताया जा रहा है कि सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची थीं। डीआईजी ने उनसे कहा कि इस मामले में जांच चल रही है। कार्रवाई की जा रही है। आप जाइए यहां से। इसके बाद इकरा हसन डीआईजी ऑफिस के बाहर खड़ी थीं तो पुलिस ने कहा कि यहां पर जाम लग सकता है। इसलिए जाइए। बातों बात में पुलिस और सपा सांसद के बीच बहस हो गई। बाद में महिला पुलिस इकरा को लेकर थाने गई और कुछ समय तक थाने में बैठाया रखा।
पुलिस के साथ सांसद की बहस
पुलिस और सपा सांसद के बीच बहस का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि इकरा हसन कह रही हैं कि डीआईजी का व्यवहार ठीक नहीं है। वो कह रहे हैं, आप जाइए यहां से। उन्होंने कहा कि हम लोग यहां पर खड़े होकर बातचीत भी न करें। आप लोग मुझ पर दबाव बना रहे हैं। वहीं, वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि पुलिस का व्यवस्था सांसद के प्रति इतना खराब है तो आम जनता के बारे में क्या होगा। पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। सपा सांसद ने कहा कि महिला न्याय की उम्मीद लेकर यहां आई थी, लेकिन संतोषजनक जवाब पुलिस ने नहीं दिया।



