उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है… बृजभूषण सिंह की पोस्ट से गरमाई यूपी की सियासत

अपने बेबाक बयानों और तल्ख राजनीतिक अंदाज के लिए चर्चित पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रविवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई उनकी एक पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। पूर्व सांसद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि “शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख (डाल) पर बैठे हो वो टूट भी सकती है।”

पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इस पोस्ट को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इसे संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और उनके बेटे सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के नाम कटने से जोड़कर देखा जा रहा है।

cats

सूत्रों के मुताबिक रविवार को होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में ठाकुर चेहरे के तौर पर प्रतीक भूषण सिंह का नाम चर्चा में था। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही कि उनका नाम संभावित सूची में शामिल था, लेकिन अंतिम समय में नाम हट गया। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी पूर्व सांसद तक पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट साझा की।

पोस्ट वायरल होते ही प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ गया। राजनीतिक विश्लेषक इसके सियासी संकेत तलाशने में जुट गए हैं। भाजपा खेमे के भीतर भी इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि किसी भी स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह अपने स्पष्ट और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं।

अक्सर वह पार्टी लाइन से इतर भी खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। कई बार उनके बयान राजनीतिक विवाद का कारण बने, लेकिन इसके बावजूद वह संवेदनशील और ज्वलंत मुद्दों पर बोलने से पीछे नहीं हटते। उनके इसी तेवर के चलते समय-समय पर पार्टी बदलने की अटकलें भी उठती रही हैं। अब एक्स पर की गई इस नई पोस्ट ने एक बार फिर उनकी नाराजगी और सियासी संदेशों को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button