उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

‘जो जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे, भक्तों पर गोली चलाते थे, वे आज राम भक्ति की दुहाई दे रहे’, CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में ₹690 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले की परिस्थितियों के बारे में बात की है। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि 2017 से पहले यूपी में विकास या तो सैफई परिवार का या रामपुर के एक परिवार का होता था।

CM योगी ने दिलाई 2017 से पहले की बात

सीएम योगी ने कहा- “2017 के पहले याद करिए यही प्रदेश था। पहचान का संकट था। ना बेटी सुरक्षित थी, ना व्यापारी सुरक्षित था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था। नौजवान के लिए कोई रोजगार नहीं। कोई सरकारी विज्ञापन निकलता था तो चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। न्यायालय को उस पर रोक लगानी पड़ती थी। सरकार की निरंकुश नीतियों के कारण हमारा परंपरागत उद्यम बंद हो रहा था। अन्नदाता किसान के लिए कोई स्कीम नहीं। गरीबों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं। विकास के लिए, सड़क के लिए, पुल पुलिया के लिए, सरकार के पास कोई पैसा नहीं।विकास दो लोगों का होता था। या तो सैफई परिवार का या रामपुर के एक परिवार का। बाकी लोग विकास से वंचित रहते थे। इन्होंने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। विरासत को अपमानित करने के लिए बहन बेटियों को अपमानित करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कुछ भी कोर कसर नहीं छोड़ी थी।”

उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- “आज मैं कह सकता हूं जिस उत्तर प्रदेश में विरासत का आज समाजवादी पार्टी की सरकार में होता था। वे कहते थे कावड़ यात्रा नहीं निकलने देंगे। उत्सव के पहले उपद्रव प्रारंभ हो जाते थे। कोई पर्व और त्यौहार के पहले दंगा दंगे फसाद उत्तर प्रदेश की पहचान बन जाती थी। 2017 के पहले ना होली, ना दीपावली, ना विजयादशमी, ना रामनवमी, ना सावन के महीने का कोई पर्व, ना जन्माष्टमी के आयोजन को ही करने दिया जाता था। आज आप देखते होंगे, कावड़ यात्रा धूमधाम धड़ाके के साथ निकलती है, कोई रोक-टोक नहीं। दुर्गा पूजा शानदार तरीके से होती है, कोई रोक-टोक नहीं। जिस समाजवादी पार्टी ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम पर रोक लगाई थी। हमारी सरकार ने उस रोक को दूर करके भगवान राम के राम जन्मोत्सव राम नवमी का आयोजन हो, श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव का कार्यक्रम, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम, होली हो, दीपावली हो, विजयादशमी हो, दुर्गा पूजा हो, कोई भी पर्व और त्योहार हो, उन सभी की बाधाओं को दूर करके आज फिर से उत्सवपूर्ण माहौल के रूप में उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है। आज उसका परिणाम भी मिला है।”

2017 के पहले रामभक्तों को लाठी मारते थे- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- “आज राम की भक्ति की वकालत कौन कर रहा है? आज भगवान राम की भक्ति की दुहाई कौन दे रहा है? 2017 के पहले जो जय श्री राम बोलने पर लाठी मारते थे। 2017 के पहले जब उत्तर प्रदेश में राम भक्त कहता था कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, उन राम भक्तों पर जो उस समय गोली चलाते थे, आज वे आस्था की वकालत करते हुए दिखाई देते हैं। ये आपकी ताकत है, आपकी आस्था की ताकत है कि आज उनको आपका पिछलग्गु बनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, आपके वोट बैंक की ताकत है। अब उन्हें अपने पाप पर पश्चाताप होता होगा, अपने कर्मों पर पश्चाताप होता होगा कि समाजवादी पार्टी गलत थी। वो कांग्रेस जो 2017 के पहले राम के अस्तित्व को ही नकार चुकी थी, श्री कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार चुकी थी, आज वो भी कहती है कि राम तो सबके हैं। अब ये लोग सब मचल रहे हैं अयोध्या जाने के लिए। लेकिन भगवान राम तो जग नियंता हैं। इस ब्रह्मांड के स्वामी हैं। वे भी जानते हैं सही कौन है और बुरा कौन है।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button