यातायात पुलिस की जागरूकता रैली, सड़क और अग्नि फायर सेफ्टी पर जोर

देवरिया: पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में मंगलवार को यातायात पुलिस देवरिया ने एनएएफएस फायर एंड सेफ्टी कॉलेज के सहयोग से एक जन जागरूकता रैली निकाली। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में यह रैली राघव नगर से बस स्टैंड होते हुए फायर स्टेशन तक गई, जिसमें सड़क सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
रैली में छात्र-छात्राओं ने आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन और आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। समापन के बाद फायर स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों ने फायर सेफ्टी और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करें।



