उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP Govt Jobs: यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 19 सितंबर से शुरू होंगी 1 लाख सरकारी भर्तियां

गोरखपुर/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इनमें अकेले पुलिस और होमगार्ड विभाग में 77 हजार भर्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब युवाओं के लिए नौकरी की गारंटी है। सरकार अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने वृद्धजन, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन की पेंशन को लेकर भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 1.10 करोड़ लाभार्थियों को सालाना 12 हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। जल्द ही पेंशन की राशि के साथ लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

40 करोड़ की 119 परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी ने गोरखपुर के वार्ड नंबर-53 उर्वरक नगर के जंगल नकहा नंबर-दो में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इसके साथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और नगर निगम की करीब 40 करोड़ रुपये की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें नगर निगम के 28.91 करोड़ रुपये के 115 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

कल्याण मंडपम में 300 लोगों की क्षमता

3.09 करोड़ रुपये की लागत से 2461 वर्गमीटर में बने दो मंजिला कल्याण मंडपम में 300 लोगों के आयोजन की सुविधा होगी। यहां हाल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम, अलग-अलग शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था है। लोगों को मांगलिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए रियायती दर पर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मंडपम का निरीक्षण करने के बाद परिसर में मौलश्री का पौधा भी लगाया।

कानून-व्यवस्था से विकास का माहौल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास और जनोपयोगी सुविधाओं के लिए कानून का राज और सुरक्षा का बेहतर वातावरण जरूरी है। उनके मुताबिक 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और इसी के साथ विकास की नई श्रृंखला खड़ी हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है।

7 अक्टूबर से लगेंगे विशेष शिविर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से यदि कोई पात्र व्यक्ति किसी कारणवश वंचित रह गया है तो उसे भी लाभ दिलाने के लिए 7 अक्टूबर से एक सप्ताह के विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button