देशबड़ी खबरमनोरंजन

अंबानी परिवार के ‘एंटीलिया’ में गणपति उत्सव की धूम, सितारों से सजी बप्पा की भव्य आरती

अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर अपने मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ में गणपति बप्पा का शानदार स्वागत किया। अंबानी परिवार ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया था। ‘एंटीलिया चा राजा’ की हर साल बड़े धूमधाम से पूजा की जाती है। अंबानी परिवार की गणेश पूजा में सलमान खान, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान और करीना कपूर समेत कई सेलेब्स नजर आएं। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की गणेश पूजा की तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं।

अंबानी परिवार की गणेश पूजा शामिल हुए सितारे

सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ ‘एंटीलिया चा राजा’ के दर्शक के लिए पहुंचे। पारंपरिक परिधानों में वे सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। करीना ने मस्टर्ड येलो रंग का सलवार सूट पहना था, जबकि सैफ चमकीले लाल कुर्ते और धोती में उनके साथ खूब जंच रहे थे। तैमूर और जेह पारंपरिक कुर्ते में बहुत प्यारे लग रहे थे। इस कार्यक्रम में करिश्मा कपूर भी करीना के साथ शामिल हुईं।

अपने भाई सोहेल खान के घर पर गणपति बप्पा के दर्शन करने के बाद सुपरस्टार सलमान खान गणेश पूजा के लिए ‘एंटीलिया’ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी दिया। इस त्योहार के लिए एक्टर क्लीन-शेव लुक में दिखे। उन्होंने हल्के नीले रंग की चेक शर्ट और व्हाइट-वॉश डेनिम जींस पहनी थी। हालामकि, उन्होंने अपनी मशहूर काउबॉय हैट की जगह बंदाना पहना था।

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ मुंबई स्थित अंबानी परिवार के घर ‘एंटीलिया’ पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन किए।

जाने-माने एक्टर जितेंद्र भी अपनी बेटी एकता कपूर के साथ इस इवेंट में दिखे। गणेश पूजा के लिए एकता ने पिंक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं, वहीं अभिनेता जितेंद्र व्हाइट कुर्ता पजामा में दिखें।

रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ अंबानी परिवार की गणेश पूजा के लिए ‘एंटीलिया’ पहुंचे। वहीं ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आए।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार भी इस इवेंट में नजर आया। मास्टर ब्लास्टर ऑरेंज कलर के कुर्ता और व्हाइट पजामा पहने दिखें। अंजलि तेंदुलकर ब्लू साड़ी और बेटी सारा तेंदुलकर हरे रंग की सड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटे-बहू अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक भी अंबानी परिवार की गणेश पूजा में शामिल हुए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी अपने शानदार ट्रेडिशनल लुक के साथ अंबानी परिवार की गणेश पूजा में शामिल हुए। कियारा पिंक साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सिद्धार्थ ने प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ता पहना था। इस कपल ने फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिया।

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने भी दूसरे सेलेब्स के साथ अंबानी परिवार की गणेश पूजा में हिस्सा लिया।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button