उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

बेरहमी की हदें पार: युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस को खुली चुनौती

देवरिया: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को बर्बरतापूर्वक पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का है। हालांकि, ख्वाजा एक्सप्रेस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस घटना ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में सोफे पर उल्टा लिटाया गया है। एक अन्य युवक उसकी पीठ पर बैठा हुआ है, जबकि तीसरा युवक उसे बेल्ट से बेरहमी से पीट रहा है। इतना ही नहीं, चौथा शख्स पूरी वारदात को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में पीड़ित दर्द से चीखता रहा, लेकिन आरोपी अपनी क्रूरता जारी रखते हैं।

इस खौफनाक वीडियो को किसी सोशल मीडिया यूजर ने अपने स्टेटस पर डालते हुए कैप्शन लिखा – “वापस आ रहे हैं अपने अंदाज में, लोग भूल गए हैं हमें।” इस कैप्शन ने यह संकेत दिया कि आरोपी खुद को इलाके में किसी गैंग या दबंगई से जोड़कर अपनी वापसी का ऐलान कर रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही लोगों ने प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर देवरिया पुलिस कब तक अपराधियों के सामने बेबस बनी रहेगी? खुलेआम इस तरह किसी की पिटाई कर वीडियो बनाना सिर्फ कानून की धज्जियां उड़ाना ही नहीं, बल्कि पुलिस को खुली चुनौती देना भी है।

अब तक इस वीडियो पर पुलिस प्रशासन की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सवाल यह उठता है कि अगर इस तरह के अपराधी खुलेआम सोशल मीडिया पर अपने अपराधों का प्रचार कर रहे हैं, तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा?

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई भी कानून के साथ इस तरह का खिलवाड़ न कर सके।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button