हर क्षेत्र में महिलाएं बजा रही है डंका : सरोज यादव

दिलीप भारती
लार, देवरिया। भाजपा नेत्री व नगर पंचायत लार की पूर्व अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि चाहे लड़ाकू विमान हो या देश की सीमा पर देश की रक्षा करना हो महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे हैं। समाज में उनके प्रति लोगों की सोच अब बदल रही है। जिसका नतीजा है कि अब पुरुषों से महिलाएं आगे निकल रही हैं।और क्षेत्र में महिलाएं अपने कर्तव्य का डंका बज रही हैं।उन्होंने कहा कि स्त्री के नाम पर जो बेड़िया संकुचित मानसिकता के लोगों ने लगा रखा था। उसे तोड़ महिलाएं ऊंची उड़ान भर रही हैं। महिलाएं हर मैदान को फ़तह कर रही हैं।
विश्व महिला दिवस पर लार नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा की बेटी है तो कल है बेटी है तो आने वाला समाज है। बेटियों के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमारे जिले में वरिष्ठ पदों को आज महिलाए ही शुशोभित कर रही है।देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, देवरिया सदर एसडीएम श्रुति शर्मा, सलेमपुर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव है।
देश में बेटियों को पहले बोझ समझ जाता था पर अब लोगों की धारणाएं बदल रही है। जिसका नतीजा यह है कि बेटियां चाहे खेल का मैदान हो राजनीतिक क्षेत्र हो भारत की सीमा हो आसमान में विमान उड़ाने की बात हो या अपनी प्राणों की आहुति देनी हो महिलाएं इन सब में आगे हैं।महिलाएं पुरुषों को बहुत पीछे छोड़ चुकी हैं। अब उन्हें आधी आबादी का रिकॉर्ड चाहिए ताकि अपने सपनों को पंख लगा सके।



