उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, CM धामी भी रहे मौजूद

देहरादून : उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन किया। नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे।
सामान्य कार्यकर्ता को दिया मौका : धामी
आर्य के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हर वर्ग का ख्याल रखती है और इस बार राज्यसभा उम्मीदवार में भी यही देखने को मिला है। इसी क्रम में सीएम धामी ने कांग्रेस की जातिवादी राजनीति पर भी हमला बोला।
तीन नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
वहीं, निर्वाचन अधिकारी हेम पंत के मुताबिक, नामांकन की प्रकिया के आखिर दिन अभी तक तीन नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई है। इनमें से केवल भाजपा उम्मीदवार ने ही नामांकन कराया है।



