
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को करारी शिकस्त मिली और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस यानी TMC बिखरती चली गई। 80 में 60 विधायकों की बगावत के बाद टीएमसी के सांसद भी इसी राह पर निकल पड़े। इस बीच, सूत्रों के अनुसार TMC के उन 20 सांसदों की लिस्ट सामने आ गई है, जिन्होंने ममता बनर्जी से मुंह मोड़ लिया। इस लिस्ट में यूसुफ पठान, सयोनी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे प्रमुख चेहरे समेत 20 सांसदों के नाम शामिल हैं, जो बागी गुट में शामिल हो गए हैं।
बागी खेमे में शामिल सांसद-
- शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
- काकोली घोष (बारासात)
- जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
- खलीउर रहमान (जंगीपुर)
- यूसुफ पठान (बहरामपुर)
- अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
- पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
- बापी हलदार (मथुरापुर)
- सायोनी घोष (जादवपुर)
- माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
- मिताली बाग (आरामबाग)
- दीपक अधिकारी (घाटाल)
- कालिपदा सोरेन (झाड़ग्राम)
- जून मालिया (मेदिनीपुर)
- अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
- शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
- असित कुमार माल (बोलपुर)
- शताब्दी रॉय (बीरभूम)
- रचना बनर्जी (हुगली)
- प्रसून बनर्जी (हावड़ा)



