विदेश

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान के न्यूज एंकर्स ने हाथ में उठाई AK-47, आम जनता को LIVE दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकी के बाद ईरान के लोगों में भय का माहौल है। ईरान की अब आम जनता AK-47 जैसे खतरनाक हथियार को चलाना सीख रही है। ये हथियार टीवी न्यूज चैनल के एंकर स्टूडियो से चलाना सीखा रहे हैं। इनके साथ IRGC के एक्सपर्ट मौजूद रहते हैं। इसे लाइव प्रसारित किया जा रहा है ताकि ईरान की आम जनता इसे फॉलो करे और अमेरिका के खिलाफ हथियार लेकर एकजुट हो।

पिछले कुछ दिनों में तेहरान से कई तरह के फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इनमें सार्वजनिक तौर पर लोग बंदूक चलाने का प्रशिक्षण करते हुए दिख रहे हैं। इसमें आम नागरिक से लेकर टीवी न्यूज के बड़े पत्रकार और एंकर शामिल हैं। यह इस बात का संकेत है कि ईरानी अधिकारी अमेरिकी सैनिकों द्वारा संभावित जमीनी आक्रमण के लिए लोगों को तैयार कर रहे हैं।

एक एंकर ने LIVE के दौरान राइफल से चलाई गोली

ईरानी सरकारी टेलीविजन के वीडियो क्लिप्स में दर्शकों को राइफल चलाना सिखाया जा रहा है। एक वायरल क्लिप में सरकारी चैनल ओफोग के एंकर हुसैन हुसैनी ने लाइव प्रसारण के दौरान स्टूडियो पर अपनी राइफल से गोली चलाई। उन्होंने यह घटना उस दौरान की, जिसमें उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के एक नकाबपोश सदस्य से हथियार चलाने का प्रशिक्षण मिल रहा था।

एंकर ने दोनों हाथों में पकड़ी AK-47

एक अन्य वायरल वीडियो में चैनल 3 की महिला एंकर मोबिना नासिरी ने दोनों हाथों में असॉल्ट राइफल पकड़े हुए दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने दर्शकों से कहा, ‘उन्होंने (IRGC) मुझे एक हथियार भेजा है ताकि मैं भी आप सभी की तरह इसे चलाना सीख सकूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस प्रसारण के माध्यम से मैं घोषणा करती हूं कि मैं अपने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने के लिए तैयार हूं।’

छोटे-छोटे बच्चों को बंदूक चलाना सिखाया जा रहा

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई शहरों की मस्जिदों में नागरिकों के लिए हल्के हथियारों पर रक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए हैं। कुछ तस्वीरें ऐसी भी आईं जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी बंदूक चलाना सीख रहे हैं।

देश की रक्षा के लिए जनता की तैयारी का हिस्सा

सरकारी टेलीविजन ने हथियार चलाने की क्लिप प्रसारित की है। साथ ही कहा है कि ये देश की रक्षा के लिए जनता की तैयारी का हिस्सा है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओफोग न्यूज़ ने 15 से 16 मई तक लाइव कार्यक्रम के दौरान शूटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रसारित किया।

ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी

बता दें कि ईरान के लोगों में एके-47 जैसे खतरनाक हथियार चलाने की मुहिम ट्रंप की नई धमकी के बाद से लोगों में जागी है। ट्रंप ने युद्धविराम के खतरे के बीच फिर से सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। रविवार को ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा, ‘ईरान के लिए समय तेजी से बीत रहा है। उन्हें जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए, वरना उनका कुछ भी नहीं बचेगा।’ इसके साथ ही ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘समय बहुत महत्वपूर्ण है।’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button