देशबड़ी खबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में वापसी, 10 साल पहले भाजपा में हुए थे शामिल

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मंगलवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने करीब एक दशक तक भारतीय जनता पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस में वापसी की है। उनकी पत्नी और पूर्व विधायक प्रेमलता भी कांग्रेस में शामिल हुईं। बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे करीब एक महीने पहले उनके पुत्र बृजेन्द्र सिंह भाजपा छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता 2014-2019 तक विधायक रह चुकी हैं। बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के साथ अपने चार दशक से अधिक पुराने रिश्ते को तोड़कर लगभग 10 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button