अन्य

मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक के डूबने की आशंका

एस ओ राजकुमार बरवार भी नदी में उतर कर

(कप्तानगंज से बेचू बीए की रिपोर्ट )

कप्तानगंज(कुशीनगर):

 

शनिवार की शाम स्थानीय रामजानकी घाट पर मूर्तिविसर्जन के दौरान आशीष अग्रहरि पुत्र राजेश्वर 19 वर्षीय लड़के के डूबने का समाचार है।

मालूम हो कि उक्त युवक अपने मुहल्ले की मूर्ति के साथ गया था। जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 युवक मूर्ति के साथ ही गिर गए। चार तो तैर कर बाहर आ गए लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चला ।

खबर जैसे ही स्थानीय लोगों व प्रशासन को लगी तो लोग घाट की ओर दौड़ पड़े। प्रशासन अपने दल बल के साथ डूबे युवक की तलाश करने लगा । पुलिस एवं व स्थानीय मल्लाहों के द्वारा से खोज -बिन किया जाने लगा, लेकिन घंटों मेहनत के बाद भी युवक का पता नहीं चला। इसी दरम्यान नगर की तमाम मूर्तियाँ रुकीं रहीं। बाद में जुलूस निकला।

 

*एस ओ बरवार भी नदी में उतर कर युवक को ढूंढा*

 

नदी में जहां तमाम लोग व मल्लाह डूबे युवक आशीष की तलाश कर रहे थे तो थाना प्रभारी राजकुमार बरवार को देखा नहीं गया, वे भी अपनी वर्दी उतार कर नदी (गंडक) में उतर गए । उन्होंने भी काफी देर तक खोज बीन किया, लेकिन आशीष का कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी के इस कार्य नें उपस्थित जन समूह का मन जीत लिया। अंतिम सूचना मिलने तक अभी युवक की तलाश जारी थी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button