उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली
फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी को एसएसपी ने किया निलंबित

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता
फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना फतेहगंज पश्चिमी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां कई खामियां मिली। गूगल मीट पर 24 घंटे पहले ही निरीक्षण के बारे मे निर्देश दे दिए गए थे। इसके बावजूद थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने इसकी कोई तैयारी नही की। जनसुनवाई मे मिली शिकायतों को लेकर कोई मॉनीटरिंग नही की गई। सिपाहियों को कोई बीट बुक नही बांटी गई जबकि एक साल से बीट बुक थाने भेजी जा चुकी है। इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से थाने मे खलबली मच गई। इससे पहले मंगलवार को दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। मनमानी कार्यशैली और लापरवाही के मामले मे एसएसपी अनुराग आर्य ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।।



