आंवलाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरबरेली

भाकियू टिकैट गुट ने पुलिस के द्वारा किसान नेताओं को गिरफ्तारी को लेकर सौपा ज्ञापन

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता 

 

आंवला। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह की अगुवाई मे तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी मे राष्ट्रपति संवोधित ज्ञापन थाना प्रभारी आंवला राजेश कुमार मौर्य को सौपा तथा अवगत कराते हुए बताया कि सरकार के तीन काले कानून जिसमें विधुत विधेयक, पराली जलाने का कानून हटाने तथा MSP को गारंटी कानून बनाने सहित आन्दोलन में शहीद हुये 750 किसानो को 25 लाख मुआवजा एवं परिवार के निराश्रित को सरकारी नौकरी की मांग की थी ज्ञापन के माध्यम से गौतम बुद्धनगर जनपद व अलीगढ़ के किसानो का विकास प्राधिकरण 

लेकर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था प्रदर्शन के दौरान प्रतिनिधियों के द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था । सरकार ने अपने आश्वासन के विपरीत किसानो पर दंडनात्मक कार्यवाही कर सैकड़ो किसान नेताओं को गिरफ्तार

 किया गया जोकि असंवैधानिक है किसानो की प्राधिकरण से यह मांग है कि सरकार द्वारा गठित कमेटी के निर्णय के अनुसार जिन किसानो को पूर्व में मुआवजा मिला है उन्हें 64% अतिरिक्त मुआवजा,अधिकृत जमीन में से 10% भूखण्ड तथा परिवार के एक व्यक्ति को सम्बंधित इंडस्ट्रीस में नौकरी मिलने तथा गिरफ्तार किये गए किसान नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की गयी। इस दौरान प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव, ऊदल बर्मा, मोहम्मद तारिक उस्मानी, बसंत कुमार, सुशील कुमार वर्मा, राम रतन सिंह, मोतीराम, नवल किशोर, सावित्री देवी, ढाकन लाल गंगवार आदि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। ।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button