देशबड़ी खबर

विनय कुमार बने बिहार के नए डीजीपी, आलोक राज की लेंगे जगह, 1991 बैच के हैं आईपीएस

आईपीएस विनय कुमार को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। बता दें कि आईपीएस अधिकारी विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार डीजीपी के पद पर उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा। विनय कुमार फिलहाल बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी हैं। विनय कुमार वर्तमान में डीजीपी आलोक राज की जगह लेंगे। इससे पहले विनय कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैस महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बता दें कि आईपीएस विनय कुमार ने एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपनी पहचान बनाई। विनय कुमार को उनके बेहद सरल व शालीन स्वभाव व उनकी शोध क्षमताओं के लिए जाना जाता है। बता दें कि आईपीएस विनय कुमार बिहार के मोतिहारी जिले के एसपी भी रह चुके हैं।

आईपीएस आलोक कुमार का हुआ ट्रांसफर

बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस आलोक राज को डीजीपी के पद से हटाकर बिहार पुलिस निर्माण पटना का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। पूर्व डीजीपी के आरएस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने के बाद आलोक राज को बिहार के प्रभारी डीजीपी का कार्यभार सौंपा गया था। इस दौरान भी आईपीएस आलोक कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सुर्खियों में आया था। बता दें कि इसी कड़ी में आईपीएस जितेंद्र सिंह गंगवार का भी ट्रांसफर किया गया है। जितेंद्र गंगवार नागरिक सुरक्षा महानिदेशक सह आयुक्त के पद पर तैनात थे। अब उनका ट्रांसफर निगरानी अन्वेषण ब्यूरों के महानिदेशक पद पर की गई है। साथ ही उनके पास नागरिक सुरक्षा डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button