बड़ी खबरविदेश

कनाडा में बड़ा हादसा, लैंडिंग के वक्त बर्फीली जमीन पर पलटा विमान, 76 लोग थे सवार, 19 यात्री घायल

कनाडा की राजधानी टोरंटो में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर लैंड करते समय डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान बर्फीली जमीन पर ही पलट गया। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे ने बताया कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के साथ एक हादसा हुआ है। विमान 76 यात्री तथा चार चालक दल के सदस्य सवार थे। डेल्टा  एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे हुई है।

घटनास्थल से मिले वीडियो में मित्सुबिशी CRJ-900LR को बर्फीले टरमैक पर उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है, जबकि आपातकालीन कर्मचारी इसे पानी से धो रहे हैं। पिछले दिनों टोरंटो में बर्फीला तूफान आया था। माना जा रहा है इस कारण ये हादसा हुआ होगा।

ऑर्न्ज एयर एम्बुलेंस ने कहा कि एक बच्चे को टोरंटो के सिककिड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो वयस्कों यात्री को गंभीर रूप से घायल होने पर शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। साथ ही ये भी बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि विमान के पलटने का कारण क्या था? हो सकता है बिगड़े मौसम की वजह से ये हादसा हुआ हो।

कनाडा की मौसम सेवा के अनुसार, एयरपोर्ट पर बर्फबारी हो रही थी। हवा की गति 51 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। तापमान लगभग माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस था। फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में एविएशन सेफ्टी कंसल्टिंग फर्म सेफ्टी ऑपरेटिंग सिस्टम के सीईओ जॉन कॉक्स ने कहा, ‘ऐसा कुछ देखना बहुत दुर्लभ है। हमने टेकऑफ के कुछ मामले देखे हैं। जहां विमान उल्टा हो गया है, लेकिन यह बहुत दुर्लभ है।’

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button