उत्तर प्रदेशदेवरियाराज्य

ऑपरेशन कन्विक्शन में देवरिया पुलिस की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में चौथा और गोरखपुर जोन में पहला स्थान

गौरव कुशवाहा


देवरिया। पुलिस ने अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने में बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में जनपद देवरिया ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि गोरखपुर जोन और गोरखपुर रेंज में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में मॉनिटरिंग शाखा द्वारा अभियोजन कार्यालय से समन्वय स्थापित कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। इसी का परिणाम रहा कि फरवरी 2025 में कुल 118 मामलों में 175 अपराधियों को सजा दिलाई गई।

देवरिया पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने और प्रभावी अभियोजन प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठित अपराध, गैंगस्टर, गंभीर आपराधिक मामलों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई से अधिकतम मामलों में अपराधियों को सजा मिली। इससे अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

इस उपलब्धि में मॉनिटरिंग शाखा टीम की कड़ी मेहनत और सतर्कता अहम रही। इस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज, हे0का0 सदानन्द यादव, हे0का0 उदयभान, का0 कन्हैया यादव, का0 रामकिशुन चौहान, का0 अजीत कुमार राजभर, का0 अनुराग शुक्ला, म0का0 सुप्रिया यादव, म0का0 सुरेखा मौर्या, म0का0 संगीता सिंह शामिल हैं, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ न्यायालय में पैरवी कर अधिकतम अपराधियों को सजा दिलाने में योगदान दिया।

देवरिया पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मॉनिटरिंग शाखा की पूरी टीम को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्य को सराहते हुए टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की। ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली इस उपलब्धि ने देवरिया पुलिस की सख्त और प्रभावी कानून व्यवस्था को पूरे प्रदेश में स्थापित किया है, जिससे अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Back to top button