उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

UP के 11350 पंचायतों को सौगात: पंचायत चुनाव से पहले CM योगी का तोहफा, 2 महीने में हर गांव में होगी ये सुविधा

अगले साल उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य सरकार अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी में है। इसके तहत 11,350 ग्राम पंचायतों में दो माह के अंदर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर दिया जाएगा और छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए खोल भी दिया जाएगा। लाइब्रेरी के लिए गठित जिलों की कमेटी को एक माह के अंदर सामानों की खरीद का आर्डर देने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्र सरकार ने दिया है बजट

पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह का बयान सामने आया है। सिंह के मुताबिक डिजिटल लाइब्रेरी के लिए मिले बजट में से 75 प्रतिशत धनराशि खर्च करने के साथ ही भारत सरकार से और बजट की मांग की जाएगी। जिससे अन्य पंचायतों में भी लाइब्रेरी बनाने का काम कराया जा सकेगा। अगले दो माह में 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी अध्ययन के लिए तैयार कर दी जाएंगी।

  • इस योजना के तहत प्रदेश को 454 करोड़ मिले हैं, जिनसे 11,300 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
  • एक लाइब्रेरी की स्थापना पर करीब चार लाख रुपये खर्च होंगे।
  • दो लाख रुपये से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास यानी कंप्यूटर, कुर्सी-मेज तथा अन्य जरूरी सामानों की खरीद होगी।
  • शेष दो लाख रुपये से नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तकें खरीदी जाएंगी।
  • कौन सी पुस्तकें खरीदी जाएंगी यह जिला कमेटियां तय करेंगी।
  • डिजिटल लाइब्रेरी योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद पहुंचाना है।
  • योजना से सूचना के डिजिटल भंडार को बनाने, छात्रों और शोधकर्ताओं को जानकारी आसानी से मिल सके इसमें मदद करने के साथ ही शिक्षा को अधिक सुलभ और आकर्षक बनाने में मदद मिलेगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button