पंजाबबड़ी खबरराज्य

रो पड़े सीएम भगवंत मान; बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे थे, ये दर्द सच में कलेजा चीर रहा, कुदरत के कहर से हालात विकराल, वीडियो

Punjab Flood Crisis: पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बेहद विकराल हैं। कुदरत के इस कहर में लोगों के दुख को बयां नहीं किया जा सकता. बाढ़ में उनका सब तबाह हो गया। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और पीड़ितों के पास जाकर उनसे मिल उनके दुख-दर्द को सांझा कर रहे हैं। आज मंगलवार को सीएम मान ने ज़िला फिरोज़पुर का जायजा लिया। नौका के ज़रिए वह जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों और गांवों तक पहुंचे और वहां पीड़ित लोगों से मिले।

पीड़ितों के दर्द से रो पड़े सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान आज जब बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे थे और उनके दर्द को सुन रहे थे तो उनके आंखों से भी आंसू छलक आए। यूं कहें कि सीएम भगवंत मान भी रो पड़े. एक पीड़ित महिला ने जब उन्हें बताया कि वह गरीब है और इस बाढ़ में उसका सब तबाह हो गया है तो सीएम ने उसे किसी तरह से हौंसला दिया और कहा कि मेरा भरोसा रखो। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। कुदरत रहम करेगा। बहुत जल्द हालात सामान्य होंगे।

फिरोज़पुर दौरे को लेकर सीएम भगवंत मान सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, ”आज ज़िला फिरोज़पुर के गाँव गट्टी राजो के में नौका के ज़रिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके हालात का जायज़ा लिया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें हौंसला दिया। बाढ़ के कारण लोगों को हुए हर प्रकार के नुकसान के लिए उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नए और प्रभावी तरीकों की तलाश की जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार से प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान के मुआवज़े को बढ़ाने की माँग भी की गई है।”

सीएम भगवंत मान ने आगे लिखा, ”बाढ़ पीड़ित लोग हिम्मत और हौंसला बनाए रखें। सकारात्मक सोच और मनोबल बरकरार रखें। इस संकट की घड़ी में हमारी सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लोगों के साथ खड़े हैं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हर संभव कोशिश की जा रही है। बहुत जल्द हालात सामान्य होंगे।”

बता दें कि पंजाब में लगातार भारी बारिश के चलते सतलुज, ब्यास और रावी जैसी नदियों के उफान पर आने से पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर जैसे 7 से ज्यादा जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और इन जिलों के 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से जलमग्न हो रखे हैं।

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात इस कदर खराब हैं कि लोगों के घरों में पानी भर चुका है। कई परिवार और लोग जहां के तहां फंस गए हैं। उन्हें राशन-पानी और रहने के लिए जूझना पड़ रहा है। हालांकि पीड़ित लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है। बाढ़ का कहर ऐसा है कि रास्ते भी पानी में डूब चुके हैं। सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न है। खेतों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इस बीच जहां पंजाब की भगवंत मान सरकार लागतर बाढ़ पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रही है।

बाढ़ के कहर से 29 लोगों की मौत

आफत की इस बारिश और बाढ़ ने ऐसा कोहराम मचा दिया है कि लोग बस अब त्राहिमाम-त्राहिमाम बोल रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में बारिश और बाढ़ के कहर से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 अगस्त से 1 सितम्बर तक का यह आकंडा है। मौतों के मामले में पठानकोट सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां सबसे ज्यादा 6 मौतें दर्ज की गईं हैं। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में 2.5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि 15 हजार से ज्यादा लोगों को अब तक सुरक्षित बचाया गया है।

सीएम फ्लड रिलीफ अकाउंट जारी

बता दें कि, पंजाब सरकार ने सीएम फ्लड रिलीफ अकाउंट जारी कर लोगों से स्वेच्छा अनुसार सहयोग करने की अपील की है। ताकि सभी बाढ़ पीड़ितों की ठीक ढंग से मदद की जा सके। बाढ़ पीड़ित राज्य पंजाब की मदद के लिए हरियाणा आगे आया है। हरियाणा सरकार ने पंजाब को 5 करोड़ रूपए की मदद दी है। हरियाणा सरकार ने कहा, ”पंजाब में आई भीषण बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं। इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

Punjab Flood Crisis

CM मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी सैलरी दी

सीएम भगवंत मान ने फ्लड रिलीफ़ फंड में अपनी एक महीने की सैलरी देने का भी फैसला किया है। सीएम के साथ-साथ आप के सभी मंत्री और विधायक भी अपनी एक महीने की सैलरी बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगे। सीएम मान ने खुद इसकी जानकारी दी है। इससे पहले सीएम मान ने अपना सरकारी हेलीकाप्टर बाढ़ पीड़ितो के लिए छोड़ दिया था। जिससे बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित निकाला जा रहा है और उन तक राशन-पानी की व्यवस्था पहुंचाई जा रही है। सीएम मान ने कहा था कि, जब तक जहां भी जरूरत होगी, हेलीकाप्टर जनसेवा में रहेगा।

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम भगवंत मान ने पीड़ित लोगों को बाढ़ से हुए उनके नुकसान के लिए सरकार द्वारा भरपाई करने की बात कही। लोगों को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। सीएम मान ने कहा कि, जैसे ही बाढ़ का पानी घटेगा, वादे के मुताबिक लोगों के हर नुकसान की भरपाई ज़रूर करेंगे। लोगों के नुकसान के लिए आकलन के लिए सरकार काम कर रही है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button