पंजाबराज्य

बुनियादी ढांचे से संबंधित नए प्रोजेक्टों से श्री आनंदपुर साहिब में विकास जोरों पर: हरजोत बैंस

चंडीगढ़ :

बुनियादी ढांचे के विकास में और तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री तथा श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि इलाके में सड़क संपर्क को और बेहतर बनाने तथा आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए बुनियादी ढांचे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को हरी झंडी मिल गई है।

यहाँ जारी वीडियो संदेश में बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब हलके के लोगों को बधाई दी और बताया कि श्री आनंदपुर साहिब हलके के पांच महत्वपूर्ण पुलों को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा मंजूरी मिल गई है।

बैंस ने कहा, ‘‘श्री आनंदपुर साहिब में विकास युद्ध स्तर पर चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि स्वीकृत पुल प्रोजेक्टों में ब्रह्मपुर और डरोली पुल शामिल हैं, जो वास्तव में नहर निर्माण के समय बनाए गए थे। इन पुलों को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब दोबारा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगूवाल डबल पुल एक रणनीतिक परियोजना है। इन पुलों के निर्माण से खासकर गुरु का लाहौर में विवाह पर्व और श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत को जहां बड़ी सुविधा होगी, वहीं ट्रैफिक की समस्या भी हल होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इससे संगत के लिए निर्विघ्न यात्रा सुनिश्चित होगी।’’

इसके अलावा, अटारी गांव का पुल अटारी गांव को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा, जिससे लंबे चक्कर खत्म होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। इसी तरह भाओवाल पुल से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरसा नंगल पुल प्रोजेक्ट का टेंडर पहले ही जारी हो चुका है और इसका काम 14 अप्रैल के आसपास शुरू हो जाएगा।

बैंस ने नंगल से कलमा मोड़ सड़क और भंगलां से कानपुर खूही सड़क संबंधी योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की। नंगल से कलमा मोड़ सड़क 10 करोड़ रुपये की लागत से भारी औद्योगिक आवाजाही की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई जाएगी, जबकि भंगलां से कानपुर खूही सड़क को अपग्रेड करने से बस संपर्क में सुधार होगा और खेड़ा कलमोट में पानी भरने की समस्याओं से निपटने के लिए सड़क के दोनों तरफ कंक्रीट की ड्रेन बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट लगभग 12.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इन दोनों प्रोजेक्टों पर काम अगले दो हफ्तों के अंदर शुरू हो जाएगा।

बैंस ने कहा कि इन प्रोजेक्टों से जहां लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी, वहीं इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सड़क संपर्क बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट महज बुनियादी ढांचे का विकास नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगियों में क्रांतिकारी बदलाव लाने का माध्यम साबित होंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button