देशबड़ी खबर

BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया में केवल एक दिन शेष हैं। इससे ठीक पहले BJP ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नामित किया है। इसके अलावा बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी राज्यसभा के लिए भेजा है।

बीजेपी की लिस्ट में 9 नाम

बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट की बात करें तो इसमें बिहार से 2, असम से 2, ओडिशा से 2 और छत्तीसगढ़, हरियाणा और ओडिशा से एक-एक उम्मीदवारों के नाम है। बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार का नाम दिया है। इसके अलावा असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन का नाम है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है। इस लिस्ट में आगे हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा का नाम भी है। इसके अलावा बीजेपी की लिस्ट में ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार दो लोगों के नाम हैं।

एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु पार्टी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में उपेन्द्र कुशवाहा अपना नामांकन करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार-विमर्श एवं आपसी संवाद के उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि श्री कुशवाहा आगामी 05 मार्च को उम्मीदवारी हेतु बिहार विधानसभा में अपना नामांकन करेंगे। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता उपस्थित रहेंगे।

इन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा के लिए चुनाव होना है उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) के नाम शामिल हैं। इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

नितिन नवीन ने क्या कहा?

BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने कहा, “होली का त्योहार बिहार आए बिना अधूरा है। घर पर, परिवार के साथ, अपने चुनाव क्षेत्र में, कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों के साथ होली मनाने का मज़ा ही कुछ और है। यह एक ऐसा त्योहार है जो न सिर्फ़ हर घर को रंग देता है बल्कि उसे खुशियों और आपसी भाईचारे से भी भर देता है। मैं बिहार और देश के सभी लोगों को होली की दिल से बधाई देता हूँ। होली में बुराई की हार होती है और अच्छाई की जीत होती है। बिहार अच्छाई और विकास की ओर बढ़े।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button