देशबड़ी खबर

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, क्या बिहार में अब BJP का मुख्यमंत्री बनेगा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक सीएम आवास पर ही बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को इस्तीफा सौंपा है। अवधेश नारायण सिंह अभी सीएम आवास अभी पहुंचे थे। इस्तीफे की औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में होगी। वहीं, आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद की सदस्यता से तो इस्तीफा दे दिया है लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है। MLC पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार 6 महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते है, लेकिन असल लड़ाई उनके सियासी उत्तराधिकारी की है।

अब किसे मिलेगी बिहार की कमान?

नीतीश के विधान परिषद से इस्तीफा देने के साथ ही उनके सियासी उत्तराधिकारी को चुनने की कवायद तेज हो जाएगी। सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मौजूदा डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। वहीं, निशांत कुमार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए उन्होंने बिहार विधानसभा से अपना त्यागपत्र सौंपा है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button