देशबड़ी खबर

दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: दो विमानों की हो गई टक्कर, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर हो गई है। ये विमान स्पाइसजेट और आकासा एयर के बताए जा रहे हैं। अब तक जो अपडेट सामने आए हैं उसके मुताबिक, इस हादसे में किसी के भी घायल होने या मौत की खबर नहीं है। दोनों ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर अपने-अपने बयान भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये हादसा और अब तक इसके बारे में क्या जानकारी सामने आई है।

अकासा एयर ने क्या बताया?

“दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 का विमान 16 अप्रैल, 2026 को वापस Bay में लौट आया। प्रारंभिक जानकारी से पता लगा है कि अकासा का विमान स्थिर खड़ा था जब किसी अन्य एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर मार दी। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया और हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। अकासा एयर में, हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

स्पाइसजेट ने क्या बताया?

वहीं, दूसरी ओर स्पाइसजेट के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, “16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक बी737-700 विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके परिणामस्वरूप विमान के दाहिने पंख और एक अन्य एयरलाइन के विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजोंटल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही रोक दिया गया है।”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button