देशबड़ी खबर

बिहार विधानसभा: सम्राट चौधरी बोले- ‘नीतीश जी की लकीर से अलग चलने की सोच भी नहीं सकते’

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। यहां पहली बार बीजेपी का कोई नेता सदन की अगुआई कर रहा है। सम्राट चौधरी इस सत्र में सदन के अंदर अपना बहुमत साबित करेंगे। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और इनमें से 201 एनडीए गठबंधन के पास हैं। ऐसे में सम्राट चौधरी आसानी से बहुमत साबित कर देंगे। विपक्ष के नेताओं को भी इसमें कोई संदेह नहीं है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कहा कि उनकी संख्या बेहद कम है। ऐसे में जब भी जनता से जुड़ा कोई अहम फैसला लिया जाता है तो विपक्ष के नेताओं को भी सुना जाना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने विधानसभा में अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के समय 25 से 30 फिर से नीतीश कहा गया। हम लोग जानते थे कि भाजपा के लोग इनको नहीं रहने देंगे। बिहार में पिछले 5 साल में 5 सरकार का गठन हुआ है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार में कोई असली भाजपाई नहीं है। सम्राट चौधरी लालू जी के पाठशाला से निकले हैं और विजय चौधरी कांग्रेस से निकले हैं, ओरिजिनल भाजपा का कोई नहीं है।

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नरेंद्र मोदी, नीतीश, नितिन नवीन और अमित शाह को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता को आश्वास्त करना चाहते हैं कि हमारे नेता नीतीश जी की लकीर इतनी है कि उस रास्ते से अलग चलने की सोच भी नहीं सकते हैं। जो नीतीश जी के सपने का बिहार है। नई सरकार भी उस सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेगी।” तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “तेजस्वी जी आपको मलाल यही है कि आपको मौका नहीं मिल रहा है। वो मौका जनता देगी, जनता का भरोसा जीतिये, ऐसे ही जनता का हमलोग को समर्थन मिलता रहा तो एनडीए की तीसरी पीढ़ी भी बिहार मे सरकार चलाएगी।” उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग बताओं को उलझाहाने चाहते हैं, सभी घटक दल इतने पक्के हो गए हैं कि इनको चुनाव मे एहसास हो गया होगा। नीतीश के लिए उन्होंने कहा कि कोई राजनेता जिस मजबूती के साथ आए और ब सत्ता से अलग होने का फैसला ले वो पहले से ज्यादा लोकप्रिय हो जाए ये अपने आप मे एक इतिहास है।

नई सरकार में जेडीयू के दो नेता

नई सरकार में जनता दल यूनाइटेड के केवल दो नेताओं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को शामिल किया गया है और दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि नई सरकार को नीतीश कुमार का ”आशीर्वाद” प्राप्त है और यह उनके पदचिह्नों पर चलते हुए काम करेगी। उन्होंने यह विश्वास भी जताया था कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रचंड बहुमत के कारण सरकार आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेगी।

एनडीएन गठबंधन में पांच पार्टियां

बिहार में भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन में जनता दल यूनाइटेड के अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), केंद्रीय मंत्री जीतन राम की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। पांच दलों वाले इस गठबंधन ने पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button