देशबड़ी खबर

AAP संसदीय दल में टूट! राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले- हमारे साथ पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद

आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत हो गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया उनके साथ AAP के 7 सांसद हैं जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है। जब राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनके साथ मंच पर 2 अन्य सांसद- संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी नजर आए। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है और इसी वजह से दो-तिहाई सांसद में बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

मैंने अपना खून-पसीना दिया लेकिन AAP सिद्धांतों से भटकी- राघव

राघव चड्ढा ने कहा, ‘जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्रहित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ साल से मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के करीब आ रहा हूं।’

BJP में विलय करेंगे AAP के दो-तिहाई सासंद- राघव

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए BJP में विलय कर लेंगे।’

हरभजन सिंह समेत 4 सांसद भी राघव चड्ढा के साथ

राघव चड्ढा ने दावा किया कि दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके पास हैं। उनके साथ में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं। वहीं, संदीप पाठक ने कहा कि मैंने कभी खुद को आगे नहीं किया। हमेशा आम आदमी पार्टी को आगे किया। अरविंद केजरीवाल को आगे रखा। देश में लाखों पार्टी कार्यकर्ता हैं जो आम आदमी पार्टी को आगे रखते हैं। लेकिन पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गए।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button