देशबड़ी खबर

राघव चड्ढा के अलावा AAP के वे 6 सांसद जो BJP में हुए शामिल, सभी हैं बड़े नाम

नई दिल्ली: आप आदमी पार्टी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। राघव चड्ढा के अलावा आम आदमी पार्टी के 6 और बड़े नेताओं ने AAP छोड़ दी है। जिन नेताओं ने AAP छोड़कर BJP की सदस्यता ली है, उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

1. राघव चड्ढा

राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के युवा और प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे राज्यसभा सांसद हैं और पहले दिल्ली में विधायक रह चुके हैं। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और पार्टी के वित्तीय व रणनीतिक मामलों में अहम भूमिका निभा रहे थे। राघव चड्ढा को साफ छवि और प्रभावी वक्तृत्व के लिए जाना जाता है।

2. संदीप पाठक
संदीप पाठक भी आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। वे राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भी थे। हालांकि अब वह भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। संदीप पाठक आईआईटी से पढ़े हुए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विस्तार और चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

3. अशोक मित्तल
अशोक मित्तल एक शिक्षाविद और उद्योगपति हैं, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं। वह भी आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे, हालांकि अब उन्होंने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है और वे उच्च शिक्षा सुधार पर सक्रिय रहते हैं।

4. हरभजन सिंह
हरभजन सिंह भारत के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत को जीत दिलाई। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे राजनीति में आए और राज्यसभा सदस्य बने। उनकी पहचान एक आक्रामक और जोशीले खिलाड़ी के रूप में रही है।

5. राजेंद्र गुप्ता
राजेंद्र गुप्ता एक भारतीय उद्योगपति और नेता हैं, जिनका जन्म 2 जनवरी 1959 को हुआ था। वे ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक हैं, जो कपड़ा, कागज और केमिकल के क्षेत्र में काम करता है। उन्हें 2007 में व्यापार और उद्योग में योगदान के लिए पद्म श्री मिला। 2025 में वह आम आदमी पार्टी के टिकट पर पंजाब से राज्यसभा सांसद बने। फिलहाल राजेंद्र गुप्ता ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

6. विक्रमजीत सिंह साहनी
विक्रमजीत सिंह साहनी एक उद्योगपति और समाजसेवी हैं। वे सन फाउंडेशन के प्रमुख हैं और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे। हालांकि अब उन्होंने भी आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।

7. स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं। वे दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और महिलाओं के अधिकारों के लिए सक्रिय रही हैं। वे कई सामाजिक अभियानों और जनहित मुद्दों पर मुखर आवाज उठाती रही हैं। हाल ही स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल के बीच विवाद भी देखने को मिला था।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button