उत्तर प्रदेशकैरियरबड़ी खबररामपुरस्वास्थ्य
गर्मी एवं भीषण हीटवेव को लेकर जिलाधिकारी ने की स्कूलों के समय बदलाव की घोषणा
कक्षा 1 से 8 तक प्रात: 7.30 से अपरान्ह 12:30 बजे तक ही संचालित होगे विधालय

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस
रामपुर। देशभर में बढ़ती गर्मी और भीषण हीटवेव के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलो में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर स्कूलों को बंद करने और गर्मी की छुट्टियां घोषित करने का फैसला भी लिया गया है। जिलाधिकारियों और राज्य सरकारों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर पड़ सकता है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। इसीक्रम में जनपद रामपुर मे भी जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अहम निर्णय लेते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी समस्त परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रातः 07:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक ही संचालित होंने के आदेश जारी किया है। तथा जिलाधिकारी ने उक्त आदेशों का कड़ाई से अक्षरशः अनुपालन करने की भी बात कही।



