अन्य
सार्वजनिक लाइब्रेरी में युवक-युवती मिलने से गांव में आक्रोश, जांच के आदेश

अजीत यादव
नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर ।
विकास खंड के ग्राम सभा कोहरगड्डी स्थित सार्वजनिक लाइब्रेरी में युवक-युवती मिलने की घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत सहायक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने लाइब्रेरी में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर ताला खुलवाया, जहां से एक युवक और युवती बाहर निकले। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक ने दोनों को लाइब्रेरी में भेजकर बाहर से ताला बंद किया था। हालांकि पंचायत सहायक ने आरोपों को निराधार बताया है।
ग्राम प्रधान सलीम अंसारी ने मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं खंड विकास अधिकारी रामप्रवेश ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


