अन्य

डिबनी गांव में मोबाइल चोरी मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी

नेबुआ नौरंगिया,कुशीनगर।

जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबनी गांव में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पुलिस को आरोपित की जानकारी होने तथा मोबाइल बरामद होने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मंडल पदाधिकारियों में नाराजगी व्याप्त है।

ग्राम निवासी संजय राय ने बताया कि 20 फरवरी को गांव के बाजार में सब्जी खरीदारी के दौरान उनके जेब से कीमती मोबाइल फोन चोरी हो गया था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की।

 

पीड़ित के अनुसार करीब 49 दिन बाद सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपित युवक को पकड़कर मोबाइल बरामद कर लिया, लेकिन आरोपित को छोड़ दिया गया तथा मामले में मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। संजय राय का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने और समझौता कराने में जुटी रही।

 

न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने केशव कुमार को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच वीरेंद्र सिंह को सौंप दी है। वर्तमान में मामले की जांच जारी है।

पीड़ित का आरोप है कि मामले को “मैनेज” नहीं करने पर अब आरोपित पक्ष उन्हें ही फंसाने की नीयत से पुलिस को तहरीर देकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

उधर, स्थानीय पुलिस की कार्यशैली को लेकर भाजपा मंडल पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

 

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button