अन्य

सेवा निवृत्त प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व कर्मचारियों का होगा सम्मान एवं नवनियुक्त प्रधानाचार्ययों का समारोह पूर्वक होगा अभिनंदन

आर के भट्ट

ब्यूरो, कुशीनगर।

 

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट सेवा एवं कर्तव्य निर्वहन के उपरांत सेवा निवृत्त हुए प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान तथा नव नियुक्त प्रधानाचार्यों के अभिनंदन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन 14 मई 2026, बृहस्पतिवार को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से हनुमान इण्टर कॉलेज में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में परिषद के अध्यक्ष डॉ. मणिशंकर त्रिपाठी अपने विचार रखेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में डॉ. टी. पी. सिंह एवं डॉ. रवीन्द्र त्रिपाठी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता तथा डॉ. रामजियावन मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

कार्यक्रम के आयोजन में अशोक कुमार, गोविन्द मिश्र, डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी एवं डॉ. गोरख राय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

स्वागताध्यक्ष के रूप में शैलेन्द्र दत्त शुक्ल तथा स्वागताकांक्षी के रूप में मनोज शर्मा सारस्वत ने सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं कर्मचारियों से समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button