देश

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह MLC चुनाव के लिए कब करेंगे नॉमिनेशन? खुद बताई तारीख; BJP ने दिया है टिकट

पटना: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर और सिंगर Pawan Singh अब बिहार की सियासत में नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। BJP ने उन्हें बिहार विधान परिषद यानी MLC चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। बीते शुक्रवार को टिकट मिलने के बाद अब पवन सिंह ने खुद अपने नॉमिनेशन की तारीख की घोषणा कर दी है। पवन सिंह ने बताया है कि वह आगामी 8 जून को MLC चुनाव के लिए पर्चा भरेंगे।

पवन की एंट्री से सियासी बाजार गर्म

पवन सिंह ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सोमवार को 8 जून के दिन अपना नॉमिनेशन पेपर दाखिल करेंगे। उनके इस स्टेटमेंट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर बड़ी पहचान बनाने वाले पवन सिंह की सियासत में एंट्री बिहार की राजनीति में अहम मानी जा रही है।

BJP ने पवन सिंह पर जताया भरोसा

हाल ही में BJP ने बिहार MlC चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट रिलीज की थी, जिसमें पवन सिंह का नाम भी है। पार्टी लीडरशिप ने पवन सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में पवन सिंह की लोकप्रियता पार्टी के काम आ सकती है।

काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं पवन सिंह

पवन सिंह का नाम लंबे वक्त से सियासत से जुड़ने को लेकर चर्चाओं में रहा है। पवन सिंह, 2024 में लोकसभा का चुनाव भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बिहार की काराकाट सीट लड़ चुके हैं लेकिन तब उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। हालांकि, अब BJP की तरफ से कैंडिडेट बनाए जाने के बाद उनकी सियासी भूमिका और ज्यादा साफ हो गई है। उनके सपोर्टर्स में भी इसे लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है।

प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दे रहे पवन सिंह के समर्थक

BJP के MLC उम्मीदवार के रूप में पवन सिंह के नाम का ऐलान होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में BJP की तरफ से कला जगत से जुड़े पॉपुलर चेहरों को आगे लाने की स्ट्रैटेजी पर भी नजरें टिकी हुई हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button