उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

पंकज चौधरी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां, कहा- 2027 में लगेगी हैट्रिक, भाजपा दर्ज करेंगी 2017 से बड़ी जीत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने आज पार्टी के कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विकास और विकास यात्रा अब विकसित भारत संकल्प में बदल चुकी है। उन्होंने 2014 से 2026 तक के 4402 दिनों को आम आदमी के जीवन में बदलाव का सफर बताया।

पंकज चौधरी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कहा कि आज आम आदमी विकास का भागीदार बना है। जनधन खातों के जरिए भ्रष्टाचार रोकने का प्रयास हुआ है। मुद्रा योजना से 40 करोड़ लोगों के खाते में पैसा पहुंचा, वहीं 58 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा सुविधा से जोड़ा गया।

उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 44 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य कवर मिला। उन्होंने कहा कि सरकार “नागरिक देवो भव” को आगे रखकर काम कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 साल व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ व्यवहार बदलने के प्रतीक हैं। पहले हर सरकारी काम के लिए लंबी लाइन लगती थी, आज हर चीज ऑनलाइन हो गई है। अब एक-एक पैसा सीधे लाभार्थी के खाते तक पहुंचता है। पहले की सरकारों की पहचान भ्रष्टाचार थी, लेकिन आज पारदर्शिता सरकार की पहचान बन चुकी है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पंकज चौधरी ने भरोसा जताया कि भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, “2027 में हैट्रिक लगेगी। यूपी संभावनाओं का प्रदेश है और भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे तेज बढ़ाने में यूपी का बड़ा योगदान है।”

पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की पहचान बदलने का काम किया है। कानून-व्यवस्था, निवेश और बुनियादी ढांचे में आए सुधार से प्रदेश अब विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि 2027 में भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत मिले।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button