कारोबार

लगातार तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 715 अंक फिसला

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में करीब 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 715.06 प्रतिशत या 0.92 प्रतिशत गिरकर 76,755.05 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 191.45 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 23,996.25 पर आ गया।

निफ्टी50 इंडेक्स में इंडिगो, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, मैक्स हेल्थ और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, तो वहीं, बजाज-ऑटो, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 1.09 प्रतिशत और 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी मीडिया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा, जिसमें 2.68 प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद निफ्टी रियल्टी (-2.6 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (-1.8 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (-1.4 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (-1.5 प्रतिशत), निफ्टी बैंक (-1.2 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (-1.3 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-0.86 प्रतिशत), निफ्टी इंफ्रा (-0.85 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (-0.6 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (-0.48 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (-0.3 प्रतिशत) में भी गिरावट देखने को मिली।

वहीं, निफ्टी एफएमसीजी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष लाभ कमाने वाला सेक्टर बनकर उभरा, इसके बाद निफ्टी ऑटो 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

यह बेंचमार्क सूचकांकों के लिए लगातार तीसरा दिन था जब उनमें गिरावट दर्ज की गई। लगातार तीन सत्रों में सेंसेक्स में लगभग 1,400 अंकों यानी करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि एनएसई निफ्टी 50 में 300 अंकों से ज्यादा यानी 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

एक मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि पिछले आठ कारोबारी सत्रों से निफ्टी डेली चार्ट पर 24,367 से 24,000 के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा था। आज इस दायरे से निर्णायक ब्रेकडाउन देखने को मिला और इंडेक्स ने एक बड़ी बेयरिश कैंडल बनाई। साथ ही, निफ्टी अपनी प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे भी फिसल गया। आरएसआई लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा है, जो बाजार में मंदी की मजबूत होती गति का संकेत देता है। वहीं एडीएक्स इंडिकेटर में डीआई-, डीआई+ के ऊपर निकल गया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि फिलहाल बाजार पर बिकवालों का दबदबा बढ़ गया है।

एक्सपर्ट ने कहा कि कारोबार के अंत में एडवांस-डिक्लाइन रेशियो पूरी तरह बिकवालों के पक्ष में रहा। निफ्टी 500 के कुल 403 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिससे साफ है कि बिकवाली केवल चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि लगभग पूरे बाजार में देखने को मिली।

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के लिए 23,850-23,800 का स्तर तत्काल महत्वपूर्ण सपोर्ट रहेगा। यदि इंडेक्स इस दायरे के नीचे मजबूती से फिसलता है, तो इसमें गिरावट बढ़कर 23,650 और उसके बाद 23,500 तक जा सकती है। वहीं, ऊपर की ओर 24,150-24,200 का दायरा तत्काल मजबूत रेजिस्टेंस के रूप में काम करेगा।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button