देशबड़ी खबर

मेघालय में मजबूत हुई BJP, UDP के 8 विधायक पार्टी में हुए शामिल

पूर्वोत्तर से BJP के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, मेघालय की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी UDP के 8 विधायक BJP में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन सभी 8 विधायकों का स्वागत किया। साथ ही, बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी गई, जिसमें किरेन रिजिजू ने बताया कि UDP के आठों विधायक क्यों अपनी पार्टी को छोड़कर बीजेपी के साथ आ गए हैं।

PM मोदी की लीडरशिप और पूर्वोत्तर के विकास ने बदला मन

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “हम मेघालय विधानसभा के आठ विधायकों का BJP परिवार में स्वागत करते हैं। वे पहले UDP से जुड़े थे, जो एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी है। पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति और बदलाव, पूर्वोत्तर के लोगों के साथ नरेंद्र मोदी का दिल से जुड़ाव और जिस तरह से BJP ने पूर्वोत्तर में विकास की राजनीति को बदला है, इन सभी बातों से ये 8 विधायक पीएम मोदी और हमारी BJP के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं।”

बीजेपी में शामिल होने वाले 8 विधायकों के नाम

कौन हैं लखमेन रिम्बुई?

इस मौके पर संबित पात्रा ने कहा कि BJP में लखमेन रिम्बुई शामिल हो रहे हैं। वे तीन बार के विधायक हैं। लखमेन रिम्बुई 2008, 2018 और 2023 में विधायक बने। 2018 से 2023 तक, लखमेन रिम्बुई शिक्षा, वन और पर्यावरण, गृह और पुलिस जैसे विभागों के मंत्री रहे हैं। 2025 से अब तक, वे शिक्षा, राजस्व और आपदा प्रबंधन और कानून मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।

मंत्री रहे किर्मेन श्यल्ला भी BJP में शामिल

पात्रा ने आगे कहा, ”हमारे साथ पायस मारवेन भी हैं, 35 साल की उम्र में विधायक बनने वाले नेता हैं। वे दो बार यानी 2018 और 2023 में विधायक चुने गए हैं। अभी वे मेघालय सरकार कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं। साथ ही, किर्मेन श्यल्ला भी हैं, जो 2018 और 2023 में दो बार विधायक चुने गए हैं। वे 2023 से 2025 तक विधायक रहे और राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री के तौर पर काम किया।” गौरतलब है कि मेघालय में UDP के 8 विधायकों की मांगें केंद्रीय अमित शाह ने मानी हैं। इसी के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामने का फैसला किया है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button