देशबड़ी खबर

SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, राहुल-प्रियंका समेत 19 दलों के सांसद सड़क पर; CEC के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ शुरू किया है। करीब 19 विपक्षी दलों के सांसद इस विरोध मार्च में शामिल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मार्च में मौजूद हैं।

हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) और DMK इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। विपक्षी सांसद नए संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सांसदों के हाथों में ‘सेव डेमोक्रेसी’ के बैनर नजर आए, जबकि प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

जया बच्चन बोलीं- गणेश जी हमारी रक्षा करेंगे

चुनाव आयोग तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च को लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा, “गणेश जी गलत कामों में मदद नहीं करते हैं। हम गणेश जी की पूजा से ही प्रार्थना शुरू करते हैं; वे हमारी रक्षा करेंगे।”

धर्मेंद्र यादव ने BJP पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने BJP पर सवाल उठाते हुए कहा, “BJP संविधान की बात कैसे कर सकती है, जब वे 150 सांसदों को सस्पेंड कर देते हैं और कई कानून पास करते हैं? भारत के चुनाव आयोग की तरफ़ से सफ़ाई देने वाली BJP कौन होती है?”

इमरान प्रतापगढ़ी बोले- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “चुनाव आयोग ने जिस तरह से मताधिकार छीनने का काम किया है उसके खिलाफ आज राहुल गांधी की अगवाई में चुनाव आयोग के खिलाफ पूरा INDIA ब्लॉक प्रदर्शन करने जा रहा है। राहुल गांधी उसका नेतृत्व करेंगे। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा तब तक हम छोड़ेंगे नहीं।”

सुप्रिया श्रीनेत ने बताया वोट के अधिकार को सबसे महत्वपूर्ण

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “इस देश में वोट का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। ये देश के संविधान ने देश के लोगों को दिया है। उस अधिकार को अगर छीना जाएगा तो विपक्ष मूक दर्शक नहीं बनेगा…”

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button