उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

UP Rajya Sabha Election: हरदीप पुरी और BL वर्मा का कटा टिकट, मंत्रिमंडल से देंगे इस्तीफा? चर्चाएं तेज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी नई सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश कोटे से दो बड़े चेहरों की गैरमौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दी हैं, जो अब तक केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा रहे हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा शामिल हैं।

हरदीप सिंह पुरी अभी तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा को भी राज्यसभा की नई सूची में जगह नहीं मिली है। दोनों नेताओं के टिकट कटने के बाद अब बीजेपी की आगामी रणनीति को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो क्या मंत्रिमंडल में भी बदलाव?

बीजेपी की ओर से दोनों नेताओं को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया है। इसकी वजह से चर्चा तेज हो रही है कि आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल में उनके पदों को लेकर भी फैसला हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राजनीतिक जानकार इसे बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति और नए चेहरों को आगे बढ़ाने की कवायद से जोड़कर देख रहे हैं। राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद अब निगाहें इस बात पर टिक गई हैं कि पार्टी इन वरिष्ठ नेताओं को आगे क्या जिम्मेदारी देती है।

हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के भविष्य पर नजर

राज्यसभा में दोबारा मौका नहीं मिलने के बाद हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। खासकर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों और केंद्र की राजनीति में दोनों नेताओं की भूमिका को देखते हुए इस फैसले को अहम माना जा रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीजेपी इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को संगठन या सरकार में कोई नई जिम्मेदारी देती है या आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल में बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button