उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान

जौनपुर, बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जालौन, मुजफ्फरनगर, बागपत और हापुड़ में बदली पुलिस की कमान। रवीना त्यागी को बाराबंकी, सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रवीना त्यागी को बाराबंकी और ओमवीर सिंह को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है।

वहीं ईरज राजा को बलिया, सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ, विनय कुमार सिंह को गाजीपुर और सुरेश चंद्र रावत को जालौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन जिलों में भी बदले पुलिस कप्तान

तबादला सूची में सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। पूर्णेन्दु सिंह को बागपत और मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग भी बदले

फेरबदल के तहत ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी बनाया गया है।

शासन के इस फेरबदल के बाद कई जिलों में पुलिस कप्तान के तौर पर नई तैनाती प्रभावी होगी। तबादले को प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

तबादले के बाद नई तैनातियां
  • यशवीर सिंह – SP जौनपुर
  • कुंवर अनुपम सिंह – SP PAC मुख्यालय
  • रवीना त्यागी – SP बाराबंकी
  • संजय कुमार – सेनानायक 4 वाहिनी PAC
  • ओमवीर सिंह – SP बस्ती
  • कुंवर ज्ञानंजय सिंह – DCP प्रयागराज
  • कमलेश बहादुर – SP लोकशिकायत, लखनऊ
  • ईरज राजा – SP बलिया
  • अर्पित विजयवर्गीय – DCP लखनऊ
  • सर्वेश मिश्रा – SP मऊ
  • विनय कुमार सिंह – SP गाजीपुर
  • चिराग जैन – SP सिटी बरेली
  • मानुष पारिक – SP सिटी आजमगढ़
  • आलोक राजनारायण – ASP मथुरा
  • पुर्णेंदू सिंह – SP बागपत
  • मधुबन कुमार सिंह – SP हापुड़
  • सुरेश चंद्र रावत – SP जालौन

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button