अन्य
डीएम – एसपी ने शोहरतगढ़ शोहरत गढ़ में किया फ्लैग मार्च, दिलाया सुरक्षा का भरोसा। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।
डीएम - एसपी ने शोहरतगढ़ नगर में किया फ्लैग मार्च, दिलाया सुरक्षा का भरोसा । ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल -शोहरतगढ़ । शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस एवं पीएसी बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने जवानों के साथ बज्र वाहन के साथ गड़ाकुल तिराहा से पुलिस बूथ तक पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और दुर्गा पूजा पण्डालों का जायजा लिया। वहीं स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद करते हुए डीएम ने कहा कि माता शक्ति की उपासना का पर्व आपसी भाई-चारे और सौहार्द के साथ मनायें। उन्होंने दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शस्त्र पूजन, पथ संचलन, दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्राएं निर्धारित मार्ग से ही निकाली जायेगी। साथ ही अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिये गये। पण्डालों में सुरक्षा को लेकर दिये निर्देश- डीएम और एसएसपी ने दुर्गा पूजा समितियों को पण्डालों में अग्नि सुरक्षा और शार्ट सर्किट से बचाव को ध्यान में रखते हुए बिजली की सजावट करने की सलाह दी। पण्डालों के आस-पास अनावश्यक भीड़ न लगने देने तथा दर्शनार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। इस दौरान फ्लैग मार्च में एएसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसडीएम रविश गुप्ता, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय, थानाध्यक्ष चिल्हियां पवन कुमार मौर्य, एसआई अतीउल्लाह, एसआई राजकुमार यादव, एसआई सुनील कुमार त्रिपाठी, एसआई रामबदन यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव, रामकरन निषाद समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।





