अन्य
गांधी जयंती के मौके पर चेयरमैन उमा अग्रवाल ने महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रिपोर्टर – डा० शाह आलम।
ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल - शोहरत गढ़। आज आदर्श नगर पंचायत कार्यालय शोहरत गढ़ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने सफाई कर्मचारियों के साथ में झाड़ू भी लगाया कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद असरफ अंसारी, वकील खान, सतीश वर्मा, रविन्द्र वर्मा, बैजनाथ कन्नौजिया, मनोज चौधरी, दिनेश, शिव रतन कन्नौजिया सुरेश, अंकित, कमलेश, राजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और स्वदेशी तथा लाल बहादुर शास्त्री के “जय जवान-जय किसान” के नारे को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण का प्रेरणास्रोत है। अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अधिशाषी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सभासद अशरफ़ अंसारी सतीश वर्मा अनुप कसौधन वकील खान राजकुमार मोदनवाल समस्त सभासद एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





