पंजाबराज्य

विधायक जिम्पा ने गांव बहादरपुर बाहियां में 10 लाख रुपए की लागत से बने स्कूल के कमरे और एलईडी का किया उद्घाटन

होशियारपुर, 27 नवंबर: गांव बहादरपुर बाहियां में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने गांव के सरकारी स्कूल में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए नए कमरे और एलईडी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने में सहायक होता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। गांवों में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाना भी उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर गांव के सरपंच मंगीलाल, ब्लॉक समिति सदस्य महेंद्र पाल, नंबरदार बिंदी, राजेश सेठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button