
खन्ना, 27 नवंबर : आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मोगा के गांव मटवाणी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व समूह वरिष्ठ लीडरशिप की अगुवाई में आयोजित ‘खुशहाल पंजाब महारैली’ में उमड़ा जनसैलाब पंजाबियों के ‘आप’ के प्रति अटूट विश्वास और प्यार का प्रतीक है। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा हल्का खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कही।
मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब के कोने-कोने से पहुंचे लाखों लोगों का उत्साह और इंकलाब जिंदाबाद के गूंजते नारों ने साबित कर दिया है कि पंजाब विकास और जनहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ा है। रैली में महिलाओं की बड़ी भागीदारी पंजाब की तरक्की और बेहतर भविष्य के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और समूची ‘आप’ लीडरशिप के प्रति जनता का यह प्यार जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। मंत्री सौंद ने कहा कि यह जनसैलाब केवल महारैली की सफलता नहीं, बल्कि 2027 में पंजाब में एक बार फिर इंकलाबी जीत का स्पष्ट संदेश है।



