उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सपा के लोग परेशान, कि विकास का पैसा कहां से आ रहा है: योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के लोग हर क्षेत्र में विकास का रिकार्ड कार्य देख कर परेशान हैं। वे पूछते हैं कि आखिर इतने कामों के लिए पैसा कहां से आ रहा है। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्रवण निषाद और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विपिन सिंह के पक्ष में बेलवार में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये योगी ने रविवार को कहा “ सपा के लोगों को हमने बताया है कि प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए हमनें एक यंत्र विकसित किया है। वह यंत्र सड़क भी बना रहा है और माफिया की छाती पर चढ़कर प्रदेश को लुटने से भी बचा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश माफिया, अपराधियों, भ्रष्टाचारियों के हाथों लुटने से बचेगा तभी विकास कार्य चारों तरफ होंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बुलडोजर का बेहतरीन उपयोग किया है और इस बेहतरीन उपयोग के लिए दमदार सरकार चाहिए। योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। काशी में विश्वनाथ मंदिर भव्यतम रूप में निखरा है। मथुरा.वृंदावन संवर रहे हैं। श्रृंगवेरपुर में निषादराज गुह्य का तथा बहराइच में महाराजा सुहेलदेव पासी का भव्य स्मारक बन रहा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। हर तरफ सड़कें बन रही हैं। सबको भरपूर व मुफ्त राशन और पर्याप्त बिजली मिल रही है। सपा के लोग परेशान है कि आखिर इन विकास कार्यों के लिए पैसा कहां से आ रहा है। मैंने उनसे पूछा था कि तुम भी सरकार में थे तो तुम क्या कर रहे थे। सपाइयों का कहना है कि उन्होंने विकास के नाम पर कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनवाई है।

तरकुलानी रेगुलेटर, बड़े पुलों, तमाम सड़कों, एम्स, खाद कारखाने के निर्माण आदि का विस्तार से उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सारे विकास कार्य एक नई कहानी कह रहे हैं। इसके लिए नीयत साफ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पांच सालों में जनकल्याण के अनेक कार्यों का उल्लेख करने के साथ ही आने वाले समय की योजनाओं को भी जनता के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि अभी हम प्रदेश के एक करोड़ नौजवानों को मुफ्त में स्मार्टफोन व टैबलेट दे रहे हैं। आने वाले समय में यह संख्या बढ़ाकर दो करोड़ करेंगे। इसके साथ ही डिजिटल एसेस मुफ्त देंगे ताकि पढ़ाई के लिए नौजवान पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ ना पड़े। भाजपा सरकार आने वाले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरीए रोजगार या स्वतः रोजगार से जोड़ने जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आने वाले पांच सालों में किसान के ट्यूबेल की बिजली निशुल्क होगी। गरीब कन्याओं की शादी के लिए दिया जाने वाला अनुदान 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा। बेटी की पढ़ाई के लिए अभी तक 15000 रुपये देते थेए इसे भी बढ़ाकर 25000 किया जाएगा। बेटियों की पढ़ाई में और सुविधा होए इसके लिए कॉलेज जाने वाली बेटियों को मुफ्त में स्कूटी देंगे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button