देशबड़ी खबर

दाऊद के धन से महाराष्ट्र को अशांत करने की साजिश: संजय राऊत

  • कहा- डी कंपनी के युसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये लेने वाले राणा दंपति से ईडी ने क्यों नहीं की पूछताछ

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि अंडरवल्र्ड डान दाऊद इब्राहिम के पैसे से महाराष्ट्र को अशांत करने की साजिश रची गई है। इसी साजिश के तहत डी कंपनी के बदमाश युसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये लेने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा तथा उनके पति विधायक रवि राणा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ नहीं की। राऊत ने भारतीय जनता पार्टी पर डी कंपनी से जुड़ी देश विरोधी शक्तियों को बचाने का आरोप लगाया है।

संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि डी कंपनी से जुड़े बदमाश युसुफ लकड़ावाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने युसुफ लकड़ावाला की हर ट्रांजेक्शन की जांच की ,लेकिन सांसद नवनीत राणा तथा विधायक रवि राणा को किए गए 80 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन की जांच नहीं की। उसे इस जांच के लिए किसने बचाया, यह अपने आपमें बड़ा सवाल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में भाजपा का एक नेता के इशारे पर ईडी की कार्रवाई होती है। अब उस नेता को सामने आकर जनता को जवाब देना चाहिए। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच का आर्थिक विभाग करने वाला है। राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में दाऊद के धन से ही हनुमान चालीसा का पाठ करने, लाउड स्पीकर के उपयोग जैसे भड़काऊ मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इन मुद्दों के माध्यम से महाराष्ट्र में अशांति फैलाई जा रही है। राज्य सरकार महाराष्ट्र में किसी भी स्थिति में अशांति फैलने नहीं देगी। पुलिस साजिशकर्ताओं के चेहरे से पर्दा उठाएगी।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button