देशबड़ी खबर

जानता हूं बेटे को किसने मरवाया, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह बोले-जल्द बताऊंगा सबके नाम

चंडीगढ़। मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब 80 दिन बाद उनके पिता ने सनसनीखेज दावा किया है। मूसेवाला के पिता बलकार सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हत्या के पीछे उनके ही कुछ करीबी दोस्त और नेता हैं। बलकार सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इन लोगों के नाम लोगों के सामने लाएंगे। गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह अकेले ही अपने वाहन से जा रहे थे। इस हत्या के बाद पंजाब में जमकर सियासत हुई थी।

उसकी सफलता और प्रसिद्धि से जलते थे

बलकार सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इसलिए मरवाया गया क्योंकि वह तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा था। उसने बहुत की कम समय में सफलता और प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। कुछ लोगों को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सरकार को भी गुमराह किया। बलकार सिंह ने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि मूसेवाला के कॅरियर के बड़े फैसले वह ही लें। लेकिन उसने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वह लोग यह सब बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके चलते ही इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या करा दी।

मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब 80 दिन बाद उनके पिता ने सनसनीखेज दावा किया है। मूसेवाला के पिता बलकार सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हत्या के पीछे उनके ही कुछ करीबी दोस्त और नेता हैं। बलकार सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इन लोगों के नाम लोगों के सामने लाएंगे। गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह अकेले ही अपने वाहन से जा रहे थे। इस हत्या के बाद पंजाब में जमकर सियासत हुई थी।

29 मई को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में सिंगर-पॉलिटिशियन सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा हटा ली थी। उनके साथ जीप में सवार चचेरे भाई और दोस्त भी इस हमले में घायल हुए थे। मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंकित सिरसा ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि हमले के 15 मिनट के अंदर ही मूसेवाला की मौत हो गई थी। वहीं उनके शरीर से 19 गोलियां निकली थीं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button