उत्तर प्रदेशलखनऊ

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पालन सुनिश्चित किया जाए : मंत्री जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम लि0 के अंतर्गत आने वाले होटलों तथा पर्यटक आवास गृहों में उच्च स्तर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सभी में लिनन की बेडसीट, तौलिया तथा मेटेªस आदि ताज होटल की तरह ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के होटलों की आमदनी बढ़ाई जाए।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कल गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में पर्यटन विकास निगम द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन होटलों अथवा पर्यटक आवास गृहांे में 60 प्रतिशत से कम आकुपेन्सी की स्थिति बनी हुई है उन्हंे पीपीपी मॉडल पर दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों तथा आगन्तुकों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि होटलो में मौजूदा स्थित में व्यापक सुधार के बाद ही यात्रियों का आगमन होगी। इससे होटल संचालन में सुविधा के साथ ही राज्य सरकार को राजस्व प्राप्त होगा।

मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन निगम द्वारा संचालित योजनाओं में समयबद्धता, गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी जॉच कराई जाए। घटिया निर्माण तथा अधोमानक सामग्री का उपयोग पाये जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने प्रयागराज, अयोध्या तथा वाराणसी में संचालित निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस पर जोर दिया कि कार्य पूरा होने की तिथि एक बार निर्धारित हो जाने पर उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन न किया जाए और तय समय सीमा के अंदर ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि पर्यटन विकास निगम के यात्रीगृहों एवं होटल आदि में शौचालय साफ-सुथरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगन्तुकों को स्तरीय सुविधायें मिलने से पर्यटकगृहों की बुकिंग बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उ0प्र0 में एक लाख की आबादी पर आगन्तुकों के लिए 35 कमरे उपलब्ध होते हैं। इसलिए होटल में ठहरने वालोें की कमी नहीं है। बशर्ते उनको बेहतर सुविधायें प्राप्त हों।

प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम ए0के0 पाण्डेय ने मंत्री जयवीर सिंह को बताया कि पर्यटन निगम की राज्य सेक्टर की 102 परियोजनायें संचालित की जा रही हैं। इसमें 06 पूरी हो चुकी हैं। 90 परियोजनाओं पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला सेक्टर की परियोजनायें 13 हैं। इसमें से 03 पूरी कर ली गयी है। 10 पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग के अंतर्गत 03 परियोजनाओं में से 02 पर कार्य चल रहा है और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 02 परियोजनाओं में से 01 पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में मंत्री जयवीर सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए। समीक्षा बैठक में पर्यटन सलाहकार जे0पी0 सिंह, जीएम अश्वनी मिश्रा, उपनिदेशक दिनेश एवं कल्याण सिंह तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button