उत्तर प्रदेशलखनऊ

पारदर्शी व्यवस्था के तहत निष्पक्ष पदस्थापना सरकार की प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में कल उनके सरकारी आवास पर ऑनलाइन माध्यम से लघु सिंचाई विभाग के नवप्रोन्नत 24 सहायक अभियन्ताओं का पारदर्शितापूर्ण व्यवस्थान्तर्गत पदस्थापना हेतु अभियंताओं द्वारा चुने गये ऐच्छिक विकल्प के आधार पर पदस्थापन किया गया। जिसमें से 18 सहायक अभियंता नवप्रोन्नत है, जबकि 06 सहायक अभियंता सीधी भर्ती के हैं। पारदर्शितापूर्ण पदस्थापन प्रक्रिया के तहत 24 सहायक अभियंताओं द्वारा ज्येष्ठता क्रम में ऐच्छिक विकल्प का चयन किया गया, जिसके आधार पर अभियंताओं का पदस्थापन किया गया। ऐच्छिक विकल्प चयन आधारित प्रक्रिया द्वारा विकल्प चयन प्रक्रिया पर नवप्रोन्नत सहायक अभियन्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी।

जलशक्ति मंत्री ने इस अवसर पर सभी अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि किसान अपने परिश्रम से देश को मजबूत कर रहे हैं, इनकी मदद करना हमारा दायित्व है। किसानो के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। कृषकों के खुशहाल होने से आज देश भी खुशहाल है। यदि विभाग द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी में किसी प्रकार की लापरवाही करेंगे, तो ईश्वर भी माफ़ नहीं करेगा। पारदर्शितापूर्ण व्यवस्था के तहत निष्पक्ष पदस्थापना सरकार की प्राथमिकता में है। सभी अभियन्ता परिश्रम की पराकाष्ठा पर जाकर कड़ी मेहनत एवं पूर्णनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुँचायें।

जलशक्ति मंत्री ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पदस्थापना प्रक्रिया में भाग ले रहे सहायक अभियन्ताओं का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए तथा प्रदेश के कृषकों को सिंचाई विभाग का पूर्णतः लाभ उपलब्ध कराना चाहिए। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अपने हेडक्वार्टर से बाहर नहीं रहेगा, अपने हेडक्वार्टर पर ही रह कर विभागीय दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव, उप सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति डॉ अम्बरीश कुमार सिंह, मुख्य अभियंता लघु सिंचाई रमाकान्त तिवारी के साथ अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button