देशबड़ी खबर

सीएम केजरीवाल ने कहा- यह देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इंडिया गठबंधन से इतना बौखला गई है कि देश का नाम तक बदल देना चाहती है अगर हमने अपने गठबंधन का नाम बदल कर “भारत” रख लिया तो क्या ये “भारत” नाम भी बदल देंगे? केजरीवाल ने मंगलवार को संसद के विशेष सत्र में इंडिया का नाम भारत किए जाने को लेकर प्रस्ताव लाने जाने की संभावना पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा “मेरे पास इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन ऐसी उड़ती हुई बातें सुनी है।

कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कई सारी पार्टियों का एक गठबंधन बना है, जिसका नाम इंडिया है। देश तो 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का देश नहीं है। अगर इंडिया गठबंधन ने कल एक बैठक करके अपना नाम बदल कर भारत रख देंगे तो क्या ये भारत का नाम बदल देंगे। ये क्या मजाक है। हजारों साल पुराना भारत देश है और हमारी बहुत पुरानी संस्कृति है। देश का नाम केवल इसलिए बदला जा रहा है, क्योंकि इंडिया गठबंधन बन गया है। भाजपा को लग रहा है कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद इनके वोट कम हो जाएंगे, इसलिए भारत का नाम बदल दो। यह तो देश के साथ गद्दारी है।”

उन्होंने कहा कि जिस दिन इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, उस दिन इन्होंने देश का ध्यान भटकाने के लिए ‘‘वन नेशन-वन इलेक्शन का एक शिगूफा छोड़ दिया। ये ‘‘वन नेशन-वन इलेक्शन कैसे कर सकते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन से जनता को क्या फायदा है। क्या वन नेशन वन इलेक्शन से महंगाई और बेरोजगारी कम हो जाएगी। वन नेशन-वन इलेक्शन का सिर्फ एक ही फायदा है कि अभी इनको हर छह-छह महीने में जनता के बीच जाना पड़ता है और जनता को बताने के लिए इनको कुछ काम करना पड़ता है। वन नेशन वन इलेक्शन होने के बाद ये पांच साल में ही एक बार अपनी शक्ल दिखाएंगे और पांच साल पूरी दुनिया में घुमेंगे। अगर वन नेशन-वन इलेक्शन हो गया तो अगले चुनाव से पहले पांच हजार रुपए का एक सिलेंडर मिलेगा।

आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार संविधान से इंडिया शब्द को हटाना चाहती है। इसकी शुरुआत आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने की। इंडिया शब्द को हटाकर अब सिर्फ भारत शब्द का इस्तेमाल करेंगे। उसके बाद मोदी सरकार द्वारा यह खबर प्रायोजित की जा रही है कि संविधान से इंडिया शब्द को गायब कर दिया जाएगा। ये बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से इतनी नफरत क्यों करते हैं?

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हमेशा नफरत फैलाने का काम किया लेकिन डॉ. अंबेडकर ने वंचित समाज से उठकर देश का संविधान लिखा। इस बात की कुंठा आरएसएस और भाजपा के मन में है। वह इस बात से परेशान रहते हैं कि बाबा साहब को कैसे अपमानित किया जाए और उनके द्वारा लिखे गए संविधान को कैसे बदला जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक इंडिया गठबंधन का सवाल है, हमने कहा है कि “जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। इसके बाद से मोदी जी इतना घबराए हुए हैं कि वह संविधान से ही इंडिया शब्द को हटा रहे हैं।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button