उत्तर प्रदेशलखनऊ

व्यापारी बनाएंगे भारत को सोने की चिड़िया: सुरेश खन्ना

  • व्यापारी को सम्मान मिले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे देश फिर बनेगा विश्व गुरु: संदीप बंसल

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के 30 वे स्थापना दिवस पखवाड़े पर आयोजित व्यापारी पंचायत में राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन शिक्षण संस्थान मोती नगर लखनऊ में सैकड़ो व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारी शक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार व्यापारी उद्यमी समाज ही है इसी व्यापारी को देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है। उन्होंने 29 जून व्यापारी कल्याण दिवस को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित करेंगे।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर बोलते हुए कहा की प्रदेश में व्यापारी कल्याण दिवस घोषित हो चुका है। उनका प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश की आवाज को देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए और राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर भी निर्णय कराया जाए। शिक्षा एवं स्नातक क्षेत्र की तरह व्यापारी चुनाव क्षेत्र घोषित किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक परिवर्तन वाला कार्य है लेकिन हो सकता है बशर्ते संपूर्ण व्यापारी एकजुट होकर इसके लिए प्रयास करें और केंद्र सरकार तक अपनी आवाज को पहुंचाएं। मैं भी इसमें अपनी भूमिका का सकारात्मक निर्वहन करुंगा। उन्होंने व्यापार उद्योग से जुड़ी किसी भी समिति में उद्यमी व्यापारी को अवश्य शामिल किए जाने को उचित ठहराते हुए इस पर और अधिक ध्यान दिए जाने की बात कही।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापारी पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती और फिर से भारत को विश्व गुरु बनाना मूल रूप से व्यापार और उद्योग पर निर्भर करता है और इसके लिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना बहुत आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि कहीं भी रिश्वत देने की नौबत आए तो संगठन को सूचित करें संगठन सरकार को सूचित करेगा आपका शपथ प्रतिशत प्रयास हो कि आपको रिश्वत न देनी पड़े साथ ही साथ उन्होंने व्यापारी के उसके स्वास्थ्य की भी ध्यान दिए जाने की बात कहीं। प्रातः जल्दी उठकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें जीवन को निर्मित करें और सिर्फ धन कमाने को ही जीवन का उद्देश्य न माने राष्ट्र और समाज के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी व्यापारियों के जीवन का प्रमुख हिस्सा होना चाहिए।

व्यापारी पंचायत में उपस्थित सैकड़ो व्यापारियों में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश करना का बार-बार अभिनंदन किया वंदन किया कि उन्होंने व्यापारी के सम्मान के लिए व्यापारिक कल्याण दिवस घोषित किया। व्यापारी पंचायत में सुरेश खन्ना जी का 51 किलो की बड़ी माला पहना करके स्वागत किया गया पुष्प की वर्षा की गई तलवार और पगड़ी भेंट की गई।

व्यापारी पंचायत में जीएसटी विभाग की कामना दुबे और जिला उद्योग केंद्र के मनोज चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किया पंचायत को संबोधित करने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी राजीव बंसल, लखनऊ के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छबलानी, प्रदेश मंत्री जावेद बेग, राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम प्रमुख रहे। अखिल आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने बताया की व्यापारी पंचायत में 27 महानुभावों को व्यापारी भूषण से सम्मानित किया गया।

जिसमें राजधानी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान के निदेशक डॉ आर धीमान, मेडिकल कॉलेज के आयुष विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनीत मिश्रा, प्रमुख उदार रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक अग्रवाल,शर्मा चाय वाले दीपक शर्मा, लेखिका संस्कृति बंसल, नृत्यांगना आशीष अग्रवाल, कैंसर विशेषज्ञ विवेक मल्होत्रा, प्रमुख उद्यमी भीमसेन वाधवा, सर्वेश गोयल, उत्तर प्रदेश सराफा संगठन के प्रवक्ता के डॉक्टर राजकुमार वर्मा, जिला उद्योग के मनोज चौरसिया, इंडियन इंडस्ट्रीज से श्रीमती आना गुप्ता, अय्यागंज से वीर कुमार जैन, ताइक्वांडो के जनक जिमी जागतिअनी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक मल्होत्रा अवध हॉस्पिटल के सत्यम भावनानी चिनहट औद्योगिक क्षेत्र से ग्लोरिया कंपनी के मालिक सेशन अग्रवाल चौक से हरि प्रसाद अग्रवाल मोहन लालगंज के अध्यक्ष अजय पांडे सदर से मनोज गोयल नगर विकास सभा से राजीव गुप्ता गोविंद अलमारी से कुशल अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना आइ टी से विनोद अग्रवाल वस्तु एवं सेवा कर विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती कामना दुबे स्वर्गीय मनीष अग्रवाल के परिजन युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा सनोज गुप्ता प्रमुख रहे।

व्यापारी पंचायत का शुभारंभ व्यापार मंडल के संस्थापक लाल विशंभर दयाल अग्रवाल व्यापारी आंदोलन में शहीद हुए हरिश्चंद्र अग्रवाल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री रहे कन्हैयालाल मौर्या एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके प्रार्थना करके किया गया व्यापारियों से खचाखच भरे हाल में जबरदस्त उत्साह और उमंग को देखकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अब व्यापारी को सुरक्षा से संबंधित तो कोई समस्या बची नहीं है लेकिन फिर भी जो संगठन की मांग है व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा व्यापारी पंचायत को और व्यापारी दिवस पखवाड़े की सभी व्यापारियों को बधाई दी।

व्यापारी पंचायत में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारी राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल , कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी,प्रदेश मंत्री जावेद बैग, प्रदेश महामंत्री आकाश गोतम,अध्यक्ष अश्वन वर्मा, शुभम मोर्या, अनीता जायसवाल एकता अग्रवाल नवीन भसीन हिना सिराज खान हरीश मालानी पतंजलि सिंह राजीव कक्कड़ अनुज गौतम विक्की लखमानी,अमरनाथ चौधरी,मलखान सिंह, पतंजली सिंह, अमरजीत कुरील, निधि अग्रवाल सनत गुप्ता नितिन श्याम अग्रवाल जय मिगलानी,कमल गुलाटी राजेश गुप्ता रायबरेली से अतुल गुप्ता सोनू वर्मा अनुपम अग्रवाल टिकेत नगर से राजेश शर्मा सनोज गुप्ता प्रमुख रहे।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button